फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र में दहेज की खातिर महिला की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के सरकड़ी निवासी सौरभ ने छह अक्तूबर को मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सौरभ ने बताया था कि उसकी बहन बबली की शादी प्रेमवीर उर्फ हुकुम सिंह निवासी हसनगंज थाना मूंढापांडे के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक लाख की मांग की। मांग पूरी होने पर पति प्रेमवीर, जेठ अजेंद्र ,जेठानी अनीता ने हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रेमवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें