फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली महिला को तीन तलाक देने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी एक महिला ने 16 दिसंबर 2020 को महिला थाने में केस दर्ज कराया था। तहरीर में महिला ने बताया था कि उसका निकाह मेरठ के सदर बाजार निवासी कामिल के साथ हुआ था। आरोपी ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कामिल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें