फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में मिले सैकड़ों ई-मतदाता पहचान पत्र, वीडियो वायरल

Sat, 13 Jun 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की दोपहर कुंदरकी नगर के मोहल्ला लाइनपार में सड़क पर खेल रहे बच्चों के हाथों में ई-मतदाता पहचान पत्र नजर आने से खलबली मच गई। बच्चों के हाथों में सैकड़ों की संख्या ई-मतदाता पहचान पत्र मिलना बताए जा रहे है जिनको देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। पहचान पत्रों पर भारतीय निर्वाचन आयोग लिखा था जिससे मतदाता का फोटो का लगा जिस पर नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि की जानकारी अंकित है। जानकारी के मुताबिक कुंदरकी नगर के मोहल्ला लाइनपार के जलालपुर मार्ग से सटी गली में खाली प्लॉट में बच्चों को सड़क पर पड़े ई-मतदाता पहचान पत्र मिले। राहगीरों ने जब बच्चों के हाथों में ई-मतदाता पहचान पत्रों को देखा तो पता चला कि अधिकांश पहचान पत्र नगर के बाशिंदों के ही हैं, इतनी संख्या में पहचान पत्र एक साथ मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल इस प्रकरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों का मानना है कि इन पहचान पत्र को मतदाता को नहीं बांटे गए और इनको सड़क पर फेंक दिए जिन्हें खेल रहे बच्चों ने उठा लिया। यह प्रकरण सामने आने पर कुछ लोग नाराजगी भी व्यक्त की। लोगों का कहना था कि पहचान पत्राें का दुरुपयोग हो सकता था। वहीं कुछ लोग अपने पहचान पत्र उठाकर ले जाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें