फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होटल संचालिका से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होटल संचालिका का रास्ता रोक कर छेड़खानी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में खाने का होटल चलाती है। 19 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह होटल से अकेली घर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में कटघर के पीतल नगरी निवासी अमन ने उसे रोक लिया। अमन होटल पर अक्सर ग्राहक के तौर पर आता रहता था। आरोपी ने यहां महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज की। आरोपी ने उसे खींच कर अपनी गाड़ी में डाल कर अपहरण करने की भी कोशिश की। इसी बीच महिला का पति अपने भाई के साथ वहां पहुंच गया। पति के पहुंचने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और उसे हवा में लहराते हुए धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें