फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेहनत से बढ़ाया मान, समाज में अमूल्य योगदान के लिए हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत और लगन से अपने परिवार और समाज का मान बढ़ाने वाली महिलाओं के चेहरे आत्मविश्वास से लबरेज थे। ऐसे में जब अमर उजाला की ओर से समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उनका सम्मान किया गया तो टिमिट सभागार तालियों से गूंजने लगा। अवसर था अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम अभियान के वूमेन अचीवर्स अवार्ड समारोह का।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीनियर डिविजन ऑपरेशन मैनेजर डॉ. अंजू सिंह, एपेक्स हॉस्पिटल की डॉ. लीना मेहरोत्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने किया। महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि अपने परिवार की वजह से आज हम एक मंच पर हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि जो महिलाएं अभी समाज के अंतिम छोर पर हैं, उनकी मदद आगे बढ़ने में करें। उनके लिए अवसर पैदा करें, ताकि भविष्य में वह अपनी पहचान बना सकें। डॉ. लीना मेहरोत्रा ने महिलाओं को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो वह कोई भी चुनौती को पार कर सकती हैं। परिवार के नाम से पहचाने जानी वाली महिलाओं के नाम से ही समाज और देश की पहचान बन सकती है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेशा देवा पर दी गई नृत्य प्रस्तुति से की गई। इसके बाद मेरे शंभुनाथ कैलाशपति तेरे दर आए हम गाने पर और आरंभ है प्रचंड बोल मस्तकों के झुंड गाने पर कठिन आसनों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। एक छोटी बालिका स्वीटी ने रंगीलो म्हारो ढोलना पर राजस्थानी नृत्य किया। इसके साथ ही एक तू है एक जान है गाने पर बेटी ने अपनी मां के लिए प्रस्तुति दी। जेपी डांस एकेडमी से मुकेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इनका किया सम्मान
डॉ. बबीता मेहरोत्रा, विम्मी रस्तोगी, प्रशांत कुमारी, शालिनी सिंह, अलका सिक्का, रत्नेश बाला, प्रतिमा कुमारी, गार्गी रानी, निशिका रहेजा कोचर, डॉ. अंजू भूषण, शाइस्ता, शोभा पाठक, सोनी, प्रीतिबाला, रिंकू वर्मा, संगीता चौधरी, भावना सिंह, अनामिका सोहा, लीला, स्मिता चक्रवर्ती, निधि बंसल, दरक्शां जहीर, निशा, सरिता सिंह, वंशिका विश्नोई, डॉ. रिचा अग्रवाल, डॉ. मेघा सैनी, रितु अग्रवाल, महरोश शमशाद, मुक्ता शर्मा, शिवि शर्मा, अंकिता गर्ग, प्रियंका गोयल, डॉ. स्वेच्छा बंसल, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. इमराना खातून, श्वेतांगना संतराम, अभिव्यक्ति सिन्हा, ऊष्मा गर्ग, खुशबू रस्तोगी, वीना अरोरा, राधिका विज, रीना मल्होत्रा, गौरी जैन, रेहाना परवीन, कल्पना विश्वा, नीति ठाकुर, संध्या, मीनाक्षी, सुनीता चौहान, हिना कौसर, शुभा मिश्रा, भारती गंगवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें