फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में देसी बम से हमला: सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर विवाद, एक घर में धमाका... युवती समेत छह गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 06:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर देसी बम से हमला कर दिया। इसके फटने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद मे देसी बम चलाने वाले आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद एक बार फिर सड़क तक आ गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर देसी बम से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद एक युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।

विज्ञापन


मझोला के लाइन पार प्रेमनगर निवासी तुषार भटनागर मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक आए और देसी बम से हमला कर दिया। इस घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें कई आरोपियों की पहचान की गई। शनिवार को पुलिस लाइन पार श्रीराम कॉलोनी निवासी विवेक सैनी, जाट कॉलोनी निवासी गुरमीत चौधरी, कांशीराम नगर निवासी यश गुर्जर, विकास नगर निवासी युवती नंदनी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जतिन चौधरी और मुकुल भटनागर के बीच इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर हमले की धमकी भरी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाल रहे थे। इसी विवाद में जतिन ने अपने साथियों के साथ प्रकाश नगर में पहुंचकर देसी बम से हमला किया था।

मुकुल और तुषार एक ही परिवार से हैं। पुलिस ने दो नाबालिग भी गिरफ्तार किए गए हैं। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपियों दस देसी बम बरामद किए गए हैं। इस वारदात में शामिल जतिन चौधरी, अर्जुन, अमन और किंग समेत छह लोग फरार हैं। युवती समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि नाबालिग आरोपियों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें