फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तहसील परिसर में खेली होली, बार का होली मिलन छह मार्च को

Sun, 01 Mar 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शनिवार शाम तहसील परिसर में वकीलों, उनके लिपिकों और तहसील कर्मियों द्वारा जमकर होली खेली गई। इस दौरान आगामी छह मार्च को बार की ओर से होली मिलन समारोह आयोजन का निर्णय लिया गया। शनिवार के बाद होली का अवकाश है। अवकाश से पहले आखिरी दिन शनिवार को तहसील कार्यालय खुला इसलिए होली मनाने का माहौल बना रहा। शाम को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने साथी वकीलों, तहसील अधिकारियों और तहसील कर्मियों को गुलाल लगाकर होली खेली। शाम को तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील बार एसोसिएशन की ओर से परम्परागत होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी छह मार्च की दोपहर डेढ़ बजे तहसील सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें