फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस साल में अप्रैल माह में सर्वाधिक 92 मिलीमीटर बारिश का बना रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अप्रैल माह के आखिरी दिन रविवार को 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। अप्रैल माह के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दस सालों में सर्वाधिक 92 मिलीमीटर बारिश हुई है। तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। गर्मी के बजाये मौसम सुहाना नजर आ रहा है। यह मौसम स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालेगा। चिकित्सक भी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम को संभल जिले में खूब बारिश हुई। 45 मिनट की बारिश से चंदौसी में तालाब जैसी स्थिति बन गई। रविवार को ही जिले में 75 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा इस माह में एक अप्रैल को 8.5 मिमी, 21 अप्रैल को सात मिमी. और 22 अप्रैल को 1.5 मिमी बारिश हुई थी। अप्रैल माह में कुल 92 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। संभल जिला बनने के बाद से अप्रैल माह में इतनी बारिश अभी तक नहीं हुई है। इस साल के अतिरिक्त पिछले दस साल में 2015 में सर्वाधिक 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
दस सालों में अप्रैल के चार माह बीते बिन बारिश : वर्ष 2014- 2023 तक इस साल अप्रैल में सर्वाधिक बारिश हुई है। वहीं वर्ष 2017, 2018, 2021, 2022 के अप्रैल माह में एक बूंद भी बारिश नहीं पड़ी। इन चारों सालों में अप्रैल का माह सूखा बीता है।
विज्ञापन

तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की आई कमी :
बारिश से मौसम में पूरी तरह से बदलाव हो आ गया है। बारिश से पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और गर्मी सता रही थी। बारिश से मौसम में भारी बदलाव आ गया है। अधिकतम तापमान में भी 15 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार काे चंदौसी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्ष अप्रैल माह की बारिश
2014 8.0
2015 24
2016 16
2017 शून्य
2018 शून्य
2019 4.5
2020 4.0
2021 शून्य
2022 शून्य
2023 92
नोट: प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें