फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग बनी हादसे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रविवार दोपहर ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार की वजह से भीषण हादसा हुआ था। कैंटर के चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे टाटा मैजिक को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल के आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कैंटर तेजी से दलपतपुर की ओर आ रहा था। उसने एक के बार एक कई वाहन ओवरटेक किया। इसके बाद उसने एक और वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। सड़क छोटी और खराब होने के बावजूद भी कैंटर के चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही सामने से आ रहे वाहन को बचाने का प्रयास किया। हालांकि टाटा मैजिक के चालक ने हॉर्न बजाया। चालक ने टाटा मैजिक को सड़क से नीचे उतार लिया। सड़क किनारे खाई थी। इसलिए चालक टाटा मैजिक सड़क से ज्यादा किनारे नहीं कर पाया। इसी बीच टैंकर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। कैंटर में टाटा मैजिक फंस गई। दूर तक टाटा मैजिक घसीटती चली गई और खाई में पलट गई। इसके बाद कैंटर भी पलट गया। वाहन में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीण खेतों से दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए :
मुरादाबाद। भीषण हादसा होते ही ग्रामीण खेतों से दौड़े और उन्होंने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। राहगीर भी ग्रामीणों की मदद को जुट गए। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। डूंगरपुर, भोजपुर, दलपतपुर, करनपुर से 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल और भोजपुर सीएचसी में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें