फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनेगी हाई डिपेंडेंसी यूनिट

Tue, 24 Sep 2024 06:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में बाल रोगियों के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाई जा रही है। इसका काम शुरू हो गया है। पांच बेड की आईसीयू से छोटी यूनिट में गंभीर रूप से बीमार बच्चों की देखभाल की जाएगी। इसमें हर बेड पर स्पेशल मॉनीटर से लेकर ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल करने वाली स्टाफ की तैनाती भी अलग की जाएगी। वर्तमान में नीट पीजी का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चल रही है। दो माह के भीतर डीएनबी कोर्स करने के लिए दो प्रशिक्षु डॉक्टर जिला अस्पताल आएंगे। दो वर्ष तक यहां रहकर बाल रोग विशेषज्ञ बनने का कोर्स पूरा करेंगे। हाई डिपेंडेंसी यूनिट उन्हीं प्रशिक्षु डॉक्टरों के जिम्मे रहेगी। इसके बाद 10 बेड का पीआईसीयू भी बनाया जाएगा। डीएनबी कोर्स के प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए अस्पताल परिसर में रहने की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी, क्लास रूम तैयार कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सांस लेने में परेशानी, डायरिया व संक्रमण के गंभीर मरीजों को एचडीयू में रखा जाएगा। सभी बेड पर ऑक्सीजन कनेक्शन कराया जा रह है। जंबो सिलिंडर के जरिये सप्लाई की व्यवस्था भी रखी जाएगी।

बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
जिला अस्पताल में हर साल दो प्रशिक्षु डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ बनने की पढ़ाई करने आएंगे। फिलहाल दो डॉक्टरों के आने से एचडीयू व पीआईसीयू शुरू हो जाएगा। एक साल बाद चार प्रशिक्षु डॉक्टर होने पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे बीमार बच्चे 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रह सकेंगे। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन व सर्जरी के लिए डीएनबी कोर्स कराने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके लिए मानक पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें