फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा : दो दिन बदले मार्ग से चलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गंगा दशहरा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 15 और 16 जून को भारी वाहन बदले मार्ग से चलेंगे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 15 जून की दोपहर 12 बजे से 16 जून की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद से मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फर नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन (निजी बस, ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली, माल वाहक) वाया छजलैट से नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ और मुजफ्फर नगर भेजे जाएंगे। इसके अलावा मुरादाबाद से हापुड़ गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चंदौसी से बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली भेजे जाएंगे। एसपी यातायात ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हल्के वाहन और रोडवेज बसों के लिए रूट डायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें