यह मामला अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पांच दानवीर सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ था। इसमें वादी एवं गवाह के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वादी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि मंगलवार को बहस होनी थी।
हरियाण की डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले में 27 अप्रैल को सुनवाई होगी। सपना चौधरी के खिलाफ मुरादाबाद निवासी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने परिवाद दाखिल कराया था कि वह 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम आई थीं, जहां रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान भीड़ भी बेकाबू हो गई थी, जिसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन
यह मामला अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पांच दानवीर सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ था। इसमें वादी एवं गवाह के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वादी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि मंगलवार को बहस होनी थी, किंतु वादी पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाने के कारण अदालत ने अगली तारीख 27 अप्रैल नियत की है।