मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई। जिस कारण सोमवार को भी सुनवाई टल गई। अब 27 को सुनवाई होगी।
रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अदालत में परिवाद दायर कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को जिला प्रशासन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आई थीं। कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए थे। इस परिवाद की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही थी। जिसके बाद इस परिवाद को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था। सोमवार को परिवाद पर सुनवाई होनी थी। अदालत ने पूर्व सिविल लाइंस थाने की पुलिस से पूरे मामले की रिपेेर्ट तलब की थी लेकिन पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिपोर्ट नहीं होने के कारण सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोबारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि 27 जनवरी तक इस मामले में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।