मुरादाबाद। दुष्कर्म पीड़िता पर हमले के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की जमानत अर्जी पर 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
मझोला थाने में एक महिला ने दो साल पहले सिविल लाइंस थाने में मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि ललित कौशिक ने उसकी बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट-प्रथम में सुनवाई चल रही है। 14 जून को पीड़िता पर कटघर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ललित कौशिक के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि पीड़िता पर हमले के मामले में ललित कौशिक की ओर से जमानत के लिए अर्जी दाखिल गई है। इसकी सुनवाई 10 जुलाई को होगी।