फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले की सुनवाई टली, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कार्य रहे ठप

Mon, 12 Sep 2022 05:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक आजम खां समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य ठप रहे। अब 28 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, स्वार टांडा के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

इस मुकदमे के आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। पत्रावली एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे में सोमवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही की जानी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने की वजह से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। 28 सितंबर को गवाह को तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें