मुरादाबाद। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई वकीलों की हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी।
मझोला क्षेत्र में रहने वाले रामेश्वर तुरैहा ने अदालत में डांसर सपना चौधरी के खिलाफ वाद दायर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम में 11 जून 2019 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हरियाणा की डांसर सपना चौधरी आईं थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की थी। इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए थे। इस मामले में परिवादी ने अपने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में परिवाद दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में की जा रही है। परिवादी के अधिवक्ता ने बताया कि वकीलों की हड़ताल के कारण परिवाद में सुनवाई नहीं हो पाई।