सिविल लाइंस में 13 अप्रैल 2023 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि आरोपी ने नाबालिग को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पाॅस्को कोर्ट शैलेंद्र वर्मा की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मनोज गुप्ता और अकरम खान ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानांतरण प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया था। जिसमें मांग की गई कि मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य न्यायालय में की जाए, वहीं ललित कौशिक की ओर से अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने भी एक प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की थी कि इस मुकदमे के निस्तारण से पहले गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे का निस्तारण किया जाना चाहिए। अदालत ने दोनों प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख नियत की थी लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण मुकदमे में 20 अगस्त लगा दी है।