फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी के मामले में टली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को बहस नहीं हो सकी। अदालत ने बहस के लिए 30 जून नियत की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के रामेश्वर दयाल तुरैहा ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। जिसमें बताया था कि डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद स्थित रेलवे स्टेडियम आईं थीं, जहां रात्रि 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी जिसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट (पांच) दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। वादी के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस कारण अदालत ने 30 जून बहस एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें