मुरादाबाद कोर्ट में अब्दुल्ला आजम की मां तजीन को पेश किया गया
- फोटो : Abdullah Azam
अब्दुल्ला आजम के उम्र निर्धारण मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। उनकी मां तंजीन को पुलिस ने मुरादाबाद की कोर्ट में पेश किया। वह इस समय रामपुर जेल में बंद हैं। छजलैट के 15 साल पुराने मामले में अदालत ने पूर्व सांसद आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो-दो साल की सजा सुनाई थी।
इस मामले में अब्दुल्ला आजम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि जिस वक्त पुलिस ने केस दर्ज किया गया था, तब वह नाबालिग थे। उनके मामले में किशोर न्यायालय में सुनवाई होनी चाहिए थी। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को इस मामले में सुनवाई करने के निर्देश दिए थे।
अब्दुल्ला आजम के उम्र निर्धारण का मामला जनपद न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत में विचाराधीन है। इसमें अब्दुल्ला आजम के वकीलों ने उनकी उम्र से संबंधित दस्तावेज अदालत में पेश किए थे। जिन पर अभियोजन पक्ष ने अदालत में जवाब पेश किया।
अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनी। जिसके बाद बहुत से ऐसे प्रश्न अदालत के सामने आए, जिनका निस्तारण किया जाना जरूरी था। अदालत ने अब्दुल्ला आजम की मां तजीन फात्मा को रामपुर जेल से बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई।