फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर के सपा सांसद आजम खां समेत अन्य सपा नेताओं के ऊपर थाना छजलैट में दर्ज भड़काऊ भाषण देने और मार्ग अवरुद्ध करने के मामले की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में की जा रही है। मामला तेरह साल पुराना है, जब सपा नेता व रामपुर के सांसद आजम खां एक समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ जा रहे थे। तब उनकी कार को थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था। जिसको लेकर आजम खां काफी नाराज हुए थे। तब आसपास जनपद के कई सपा नेता थाना छजलैट के बाहर एकत्र हो गए थे। जिन पर आरोप लगा था कि इन नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था, जिससे स्थिति काफी नाजुक हो गई थी। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे के अलावा एक अन्य मामला अदालत की अवमानना का भी शामिल है। जिसमें आजम खां अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उक्त दोनों मुकदमों में सोमवार की तिथि सुनवाई के लिए लगाई गई थी, लेकिन सोमवार को अत्याधिक बरसात होने के कारण अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इस कारण से दोनों ही मुकदमों में अदालत ने तारीख लगा दी है। थाना छजलैट प्रकरण में आगामी 29 अक्तूबर व अदालत की अवमानना के मामले में 28 अक्तूबर लगा दी है जिसमें गवाह को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें