फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी के मामले में पुलिस ने दाखिल नहीं की जांच आख्या, सुनवाई टली

सार

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में बुधवार को भी सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जांच आख्या प्रस्तुत नहीं की।अब इस मामले में 18 अक्तूबर को सुनवाई होगी।इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में बुधवार को भी सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जांच आख्या प्रस्तुत नहीं की। इस कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 18 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार निवासी डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अदालत में परिवाद दाखिल कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से 11 जून 2019 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। इस मामले में पिछली तारीख पर अदालत ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस को आदेश दिया था कि पूरे मामले की जांच कर आख्या पेश करे लेकिन बुधवार को सिविल लाइंस थाने की पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई। अदालत ने पुन: सिविल लाइंस थाना प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर जांच आख्या 18 अक्तूबर तक अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें