ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। महिला अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच गांव के युवक से उसके प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया। गांव निवासी महिला का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व थाना कांठ के गांव निवासी के साथ हुआ था लेकिन विवाह के एक बाद ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया और उनमें तलाक हो गया। महिला गांव में ही अपने मायके में रहती है। इस बीच उसके गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया लेकिन बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में शिकायत कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।