कुंदरकी। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला कार्यालय ईंधनपुर नगला में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमवीर सिंह सिसोदिया ने संगठन की समीक्षा की। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमवीर सिंह सिसोदिया ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं दिया जाएगा और उत्पीड़न रोकने के लिए चाहे सड़कों पर उतरना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितों की अनदेखी न करें और किसानों को समस्याओं का समाधान कराए। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष दानिश पाशा ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा किसानों व मजदूरों की आवाज उठाता रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों की जर्जर लाइन को बदलवाया जाए और मझरा बांहपुर में करंट से जो भैंस की मौत हुई थी, उस किसान को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। जल्द से जल्द मिले। किसानों को मिलने वाला बीज और खाद के दाम कम किए जाए। साथ ही किसानों के निजी नलकूपों को कम से कम 2 घंटे ओर बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान नायब तहसीलदार को मांगों से संंबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में मिर्जा गालिब आजाद, आस मोहम्मद, रमेश, कदीर, हाजी इमरान, महफूज राजा, रहीसुल हसन समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।