मिनी आईपीएल में शनिवार को हापुड़ हरिकेंस व आर्यंस एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें हापुड़ हरिकेंस ने आर्यंस एकेडमी को आठ विकेट से मात दी। यह मैच एकतरफा रहा। इसमें आर्यंस ने हरिकेंस को सिर्फ 63 रन का लक्ष्य दिया था।
टॉस जीतकर आर्यंस ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवर के मैच में आर्यंस की टीम 15 ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भविष्य ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। कप्तान दीपांशु शून्य पर आउट हो गए। हरिकेंस की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ गौतम ने पांच विकेट तटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हापुड़ हरिकेंस ने 13 ओवर में 63 रन का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें अंकित सहवाग ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। आर्यंस की ओर से सिर्फ शहन तुर्क ने दो विकेट लिए। मैच के दौरान रणजी खिलाड़ी शोअब सिद्दीकी मौजूद रहे। उन्होंने मैन ऑफ द मैच ऋषभ को पुरस्कृत किया। गेम चेंजर ऑफ द मैच अंकित सहवाग रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक मिर्जा दानिश आलम, रोहित, मोबीन मलिक, नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।