फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट सरिता को डीआरएम ने किया सम्मानित

सार

नेशनल गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह को डीआरएम अजय नंदन ने सम्मानित किया।इसके बाद एशियाई खेलों के लिए तैयारी जारी है।रोमित ने ब ताया कि एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर सरिता अपनी तैयारी को ज्यादा समय दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। नेशनल गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह को डीआरएम अजय नंदन ने सम्मानित किया। सरिता ने तीन दिन पहले गुजरात में नेशनल गेम्स में 61.03 मीटर हेमर फेंककर पदक जीता है। सोमवार को मुरादाबाद लौटने पर वह मंडल रेल कार्यालय में डीआरएम से मिलीं, जहां उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरिता के पति एथलीट रोमित सिंह ने बताया कि अगला टारगेट ओपन नेशनल गेम्स हैं। इनमें सरिता रेलवे की ओर से खेलेंगी। इसके बाद एशियाई खेलों के लिए तैयारी जारी है। रोमित ने ब ताया कि एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर सरिता अपनी तैयारी को ज्यादा समय दे रही हैं। देश के अनुभवी प्रशिक्षकों से सलाह ले रही हैं। रेलवे के स्पोर्ट्स अधिकारी सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा ने भी सरिता को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें