मझोला के बुद्धि विहार कॉलोनी निवासी मनीष कुमार बिलारी में लेखपाल के पद तैनात हैं। मनीष का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल को हैकर ने हैक कर लिया। इस दौरान व्हाट्सएप पर मौजूद नंबरों पर कॉल व चैट करने के बाद उनसे रकम की डिमांड की जाने लगी।
25 से 30 हजार की रकम मोबाइल के जरिए डिमांड की गई, इसके साथ ही हैकर ने लेखपाल मनीष कुमार और उनकी पत्नी की डीपी नंबर पर लगा दी। जिसकी वजह से लोगों ने हैकरों बात करनी शुरू कर दी। हैकरों के कहने पर दो लोगों ने पांच-पांच हजार की रकम भी मोबाइल पर ट्रांसफर कर दी। जिसके बारे में जब लेखपाल मनीष कुमार को कॉल करके पूछा गया तो उन्हें जानकारी हुई। मनीष ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद