मंडी धनौरा/ कुआखेड़ा। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस कुंदन सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली से आए ज्ञानी गुरमीत सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं धनौरा में सिख समुदाय की ओर से छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया।
संगत को संबोधित करते हुए जगजीत सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मुगल बादशाहों के जुल्मों का डटकर मुकाबला किया। उनको तमाम तरह की यातनाएं दी गईं लेकिन गुरु ने उनकी बात नहीं मानी। शहीदी दिवस पर अखंड पाठ के समापन पर भोग डाला गया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, उत्तम सिंह, धर्मपाल सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र कौर आदि मौजूद थे। ग्राम जोगीपुरा के गुरुद्वारे में सालाना दीवान का आयोजन किया गया। ज्ञानी जगमोहन सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, बलवीर सिंह, महिपाल सिंह, जाेगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
-