फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने चार घंटे में रख दिए गर्डर, दो ट्रेनें रहीं रद्द

सार

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के एफओबी के गर्डर आखिरकार रविवार को रखे गए।अगस्त 2021 में पुराना पुल बंद किया गया था।जल्दबाजी में पटरियां पार करके दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने में कुछ हादसे भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के एफओबी के गर्डर आखिरकार रविवार को रखे गए। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने काफी फुर्ती से महज चार घंटे में तीनों गर्डर रख दिए। हालांकि ब्लॉक 06 घंटे 40 मिनट का था। शेष समय ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर को खोलने और दोबारा जोड़ने में लगा। इस दौरान दिल्ली-काठगोदाम और रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन

अब पुल पर चढ़ने व उतरने के लिए रैंप और गर्डर पर स्लैब बिछाए जाएंगे। अक्तूबर में ही रेलवे प्रशासन पुल निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है। कार्य पूरा होने से खासकर दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला यात्रियों को सहूलियत होगी। अगस्त 2021 में पुराना पुल बंद किया गया था। इसके बाद से यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने के लिए लगभग 300 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके दूसरा पुल चढ़ना पड़ता था। इसमें कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी। जल्दबाजी में पटरियां पार करके दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने में कुछ हादसे भी हुए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई। तब जाकर रेलवे ने पुल के काम को गंभीरता से लिया। अब नवंबर में जीएम आशुतोष गंगल नए पुल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें