फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोजपुर में तमंचे की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर/ मुरादाबाद। भोजपुर पुलिस ने गणेशपुर गांव स्थित बंद ईंट भट्ठे के खंडहर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से नौ तमंचे, एक बंदूक, तीन कारतूस बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने फैक्टरी संचालक अनीश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी एक माह पहले जेल से छूटकर आया था। पुलिस का कहना है कि वह उत्तराखंड में तमंचा बनाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने पत्रकारों को बताया कि भोजपुर पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि गणेशपुर के बंद भट्ठे खंडहर में अवैध तमंचा फैक्टरी का संचालित है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठित कर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से भोजपुर के मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नौ तमंचे,अधूरा निर्मित बंदूक के साथ ही एक हथौड़ी, तीन रेती के साथ ही अन्य सामान बरामद किया गया। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद के भोजपुर में दो, पिलखुआ हापुड़ में एक,कासगंज में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी एक माह पहले ही वह गो तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को तमंचा सप्लाई करने में जुट गया था। आरोपी पांच से 10 हजार रुपये में तमंचा बनाकर डिमांड पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें