मुरादाबाद। जीआरपी ने 240 लोगों के खोए व चोरी हुए मोबाइल वापस कराए हैं। इन मोबाइलों के संबंध में लोगों ने सफर के दौरान खोने या चोरी होने का मुकदमा अलग-अलग दर्ज कराया था। जीआरपी ने सर्विलांस सेल की मदद से सभी मोबाइल खोज निकाले और उनके स्वामियों को थाने बुलाकर सौंप दिए।
एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि इनमें कई कंपनियों के महंगे मोबाइल भी शामिल थे। जीआरपी ने खोने की सूचना मिलने पर इनके आईएमईआई नंबर की मदद से सर्विलांस पर लगा दिया था। एक-एक कर सभी मोबाइल खोज लिए गए। बुधवार को थाने में एसपी ने लोगों को उनके मोबाइल सौंप दिए। इस मौके पर सीओ देवी दयाल, जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा, अपराध निरीक्षक उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।