फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को चढ़ा दोस्त से मिलने का जुनून: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, बात मिलने तक आ पहुंची, फिर कहानी में आया ये मोड़

Fri, 23 Sep 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

वाराणसी निवासी छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन वह घर वापस लौटने के बजाय राजस्थान जाने के लिए ट्रेन में बैठ गई। राजस्थान में वह अपने दोस्त से मिलने जा रही थी। मुरादाबाद स्टेशन पर जीआरपी ने उसे उतारकर परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने 12वीं की छात्रा को जीआरपी थाने तक पहुंचा दिया। वाराणसी निवासी छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन राजस्थान जाने के लिए ट्रेन में बैठ गई। मुरादाबाद स्टेशन पर जीआरपी ने उसे उतारा और परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, राजस्थान निवासी एक युवक की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। उसने छात्रा को मिलने के लिए राजस्थान बुलाया और ट्रेन में टिकट कंफर्म कराया। छात्रा सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली में उतरती और वहां से राजस्थान के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ती।
विज्ञापन

जीआरपी मुरादाबाद को सूचना मिली थी कि छात्रा 22 सितंबर से घर से गायब है। उसे ढूंढने के लिए ट्रेनों में भी चेकिंग करने के निर्देश मिले। शुक्रवार सुबह चार बजे जीआरपी मुरादाबाद को छात्रा सद्भावना एक्सप्रेस में मिली। जीआरपी ने उसे उतारा और घरवालों को सूचना दी। सुबह 10 बजे करीब छात्रा का भाई वाराणसी से मुरादाबाद आया और उसे लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें