फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बिलारी से गुजरे कांवड़ियों के जत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रविवार को थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर कांवड़ियों के कई जत्थे गुजरे। सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है आगामी तीन अगस्त को सावन माह का पहला सोमवार होगा। प्रदेश के हरदोई, बांदा आदि जनपदों के जिन जत्थों को सावन मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करना है, वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस आने लगे हैं ताकि निर्धारित समय से अपने गृह इलाके में पहुंच जाएं। ऐसे ही कांवड़ियों के कई जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल लेकर बिलारी में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरे। नगर की सीमा पर शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियो का स्वागत किया। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को हाईवे पर थाना बिलारी की सीमा में सुरक्षित माहौल में निकाला। इस दौरान कांवड़ियों ने बताया कि जो भी शिवभक्त कांवड़ लेकर आते हैं उनकी मनोकामना हर हाल में पूरी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें