मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम एक व्यक्ति ने महिला से तीस हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार पुतलीघर रोड निवासी बबली ने बताया कि उससे छजलैट के दयानाथपुर निवासी जीत सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के लिए फार्म भरवाया था। जिसके बदले में आरोपी ने 30 हजार रुपये लिए थे। पांच माह बीतने के बाद भी न तो जीत सिंह ने मकान दिलाया और न ही रकम वापस किया।
पूछने पर आरोपी ने बबली का नंबर भी अपने मोबाइल में ब्लॉक कर दिया। 25 मई को उसने दूसरे नंबर से आरोपी को कॉल किया तो वह गाली गलौज कर धमकी देने लगा।सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी केस दर्ज कर लिया गया है।