फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोरखपुर ने मुरादाबाद बुल्स को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही यूपी प्रो वाॅलीबाॅल लीग के छठे दिन गाेरखपुर जाएंट्स ने मुरादाबाद बुल्स को 3-0 से हरा दिया। मैच में शुरू से ही गोरखपुर के खिलाड़ी हावी रहे और आक्रामक रूप बनाए रखा। गोरखपुर ने पहला सेट 21-14, दूसरा सेट 21-17 व तीसरा सेट 21-20 अंक से अपने नाम किया। वहीं मुरादाबाद बुल्स ने कई प्रयास किए लेकिन सेट अपने नाम करने में नाकाम रही। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर लायंस ने अयोध्या लायंस को 21-12, 13-21 और 21-13 के अंतर से अपने नाम किया। लीग में बुधवार को मुरादाबाद बुल्स का सामना काशी वारियर्स और लखनऊ टाइगर्स का मुकाबला मथुरा योद्धास के बीच खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें