मैनाठेर। थाना क्षेत्र के डींगरपुर में चोरों ने देर रात एक बिरयानी होटल को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी होने से दुकानदारों में खलबली मच गयी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार डींगरपुर निवासी ताहिर हुसैन का बिरयानी का होटल है। वह रोज़ की तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने होटल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गैस सिलेंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब ताहिर होटल खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। बही गांव असदपुर की पुलिया पर रोड किनारे खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी चोर चोर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।