मुरादाबाद। कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में भुर्जी वाली गली निवासी बबीता रानी पुत्री रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने पाकबड़ा थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह 19 मार्च को नया मुरादाबाद के सेक्टर-6 में अपनी मां प्रकाशवती शर्मा के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने गई थी। पंडाल में काफी भीड़ थी, जिसमें किसी ने बबीता रानी के गले से सोने की चेन की खींच ली। तलाश करने पर भी चेन नहीं मिल सकी। उसी दिन पुलिस को तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दी थी लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।