भोजपुर। क्षेत्र की ग्राम शाहपुर मुस्तहकम निवासी गनेशी सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को तहरीर देकर बताया उसकी 25 वर्षीय पुत्री पूजा सोमवार को अचानक लापता हो गई है। उसने परिजनों के साथ काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। गनेशी का कहना है कि उसकी पुत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद युवती की तलाश शुरू कर दी है।