फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी के नाराज होने पर 700 किलोमीटर चलकर मिलने पहुंची प्रेमिका

Sat, 17 Aug 2024 05:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती शुक्रवार को प्रेमी की तलाश में 700 किलोमीटर चलकर ठाकुरद्वारा पहुंच गई। प्रेमी की तलाश करते-करते बेहोश हो गई। वह नगर के होलिका मंदिर मोहल्ले में बेहोशी की हालत में मिली। इस पर पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला आंबेडकर नगर निवासी युवती का वहीं के रहने वाले एक युवक से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों डेढ़ वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती ने बताया कि वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके अपने प्रेमी से शादी भी तय हो गई थी लेकिन उसके प्रेमी ने कुछ दिन से उससे बात करना बंद कर दिया। उसे एहसास हुआ कि उसका प्रेमी नाराज है। उसने बताया कि उसका प्रेमी ठाकुरद्वारा नगर के मुहल्ला होलिका मंदिर में रहता है और एक फर्टिलाइजर कंपनी में काम करता है। वह बृहस्पतिवार को उससे मिलने के लिए ट्रेन से ठाकुरद्वारा के लिए चली थी। किसी तरह शुक्रवार ठाकुरद्वारा पहुंची है। वह अपने प्रेमी की तलाश में लगी रही। भूखे प्यासे तलाश करते-करते वह बेहोश गिर पड़ी। शाम को किसी ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दे दी जिस पर पुलिस ने युवती को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में इलाज के बाद कुछ सुधार है। पुलिस ने युवती के परिजनों को उसके बारे में सूचना दे दी है । उनके शीघ्र ठाकुरद्वारा पहुंचाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें