फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के लिए परिजनों ने किया इनकार, गुस्से में धरने पर बैठी युवती, कहा- प्रेमी से ही विवाह कराओ

Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने प्रेमी के घर के बाहर धरना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी प्रेमिका पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक युवती प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है।

विज्ञापन


रामपुर जनपद के स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने शादी करने दबाव बनाया तो प्रेमी के घर वालों ने इनकार कर दिया।

इसको लेकर दो वार पंचायत भी बैठी थी, लेकिन युवक पक्ष शादी करने को राजी नहीं हुआ। शुक्रवार को युवती को लेकर उसके परिजन प्रेमी के गांव पहुंच गए। युवती को युवक के घर के बाहर छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


युवती प्रेमी के घर के बाहर ही घर पर बैठ गई है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को काफी समझाया और प्रार्थना पत्र देने को कहा लेकिन वह प्रेमी के साथ शादी की जिद अड़ी हुई है जबकि युवक के परिजन शादी करने से इनकार कर रहे है। युवती के परिवार वालों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें