कांठ। छजलैट के एक गांव निवासी युवती की जान पहचान पड़ोस के गांव निवासी दूसरी बिरादरी के युवक से पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। काफी दिनों से दोनों फोन पर बात किया करते थे। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने के कारण शादी में अड़चन आने लगी। बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी और उसके परिजनों के साथ थाने आई। दोनों ने कहा कि वह बालिग हैं और वह शादी करना चाहते हैं। पता लगने पर युवती के परिवार वाले भी आ गए। उन्होंने युवती को काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने गांव वालों की भी एक नहीं मानी। घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने पर सभी थाने से चले गए।