फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संशोधित खबर छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा को अगवाकर परचून दुकान चलाने वाले ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को बरामद कर लिया और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। मंगलवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पांच जून को केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया था कि वह अपने पति के साथ 29 मई की सुबह बरेली के मनोकामना मंदिर में दर्शन करने गई थी। घर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय बेटी मौजूद थी। रात करीब दस बजे वह घर में पति पत्नी घर लौटे तो बेटी घर में मौजूद नहीं थी। इसके बाद महिला ने अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो छात्रा पीतल बस्ती निवासी फहीम उर्फ निदा के घर से बरामद हुई। आरोपी फहीम की छात्रा के घर के सामने ही परचून की दुकान है। आरोपी ढाई साल पहले ही इस मोहल्ले में आकर बसा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी बहन से उसकी दोस्ती कराई थी। इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन के जरिए छात्रा से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।





स्मार्ट वॉच में मिले नंबर से आरोपी और पीड़िता तक पहुंची पुलिस

लड़की के लापता होने के बाद मां-बाप उसके सामान की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक स्मार्ट वॉच मिली। जिसमें एक नंबर था। इस नंबर को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस नंबर के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की थी। जिससे पुलिस को बारह घंटे में ही सफलता मिल गई।
विज्ञापन






कटघर थाने पर जुटे हिंदू संगठन के पदाधिकारी

दूसरे समुदाय के घर में छात्रा के मिलने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी कटघर थाने पर पहुंच गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी रोहन सक्सेना भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी फहीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की को भगा ले लाने का ये दूसरा मामला है।


केस में दुष्कर्म, पॉक्सो, अपहरण की धारा बढ़ाई
छात्रा की मां ने कटघर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना, बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। इसके अलावा आरोपी फहीम का नाम भी केस में खोलते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें