फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कंपनी में नौकरी मिलने के बाद दोस्ती, कॉम्प्लेक्स की छत पर बने कमरे में दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी

Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला के रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी एक अधिकारी से जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे। आरोप लगाया कि अफसर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड ऑफिसर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी अपने ताऊ से मिलने के बहाने उसे कांठ रोड स्थित कॉम्प्लेक्स की छत पर ले गया और यहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे कांठ रोड पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ समय पहले वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम के लिए बात करने गई थी। इस दौरान वहां मझोला क्षेत्र में रहने वाला एक युवक मिल गया था।

उसने खुद को सिक्योरिटी कंपनी में फील्ड ऑफिसर बताया था। आरोपी ने युवती को नौकरी पर रख लिया था। इसके बाद आरोपी और उसके बीच दोस्ती हो गई और एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। कुछ ही दिन में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। एक दिन आरोपी ने युवती से कहा कि कांठ रोड पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उसके ताऊ रहते हैं।
विज्ञापन


उनसे मिलने चल रहे हैं। आरोपी बहाने से युवती को कॉम्प्लेक्स की छत पर ले गया और यहां बने कमरे में बैठाकर कोल्ड डि्रंक पिला दी। जिससे युवती बेसुध हो गई। आरोप है आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हल्की बेहोशी की हालत में कांठ रोड पर छोड़ गया भाग गया। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची।

युवती ने इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसे उसे धमका कर भाग दिया। पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी कर लेगा। तब पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें