फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, इस बात से बौखलाया

Wed, 01 Mar 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए मुरादाबाद छोड़ दिया और किसी दूसरे शहर में जाकर नौकरी करने लगी। आरोप है कि इससे आरोपी बौखला गया और फोन पर उसके साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर खुद को वकील बताने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने मझोला थाने में लाइनपार निवासी आशीष एडवर्ड के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, मारपीट और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि आशीष का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि एक दिन आशीष ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो व फोटो बना लिए। जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

पीड़ित का कहना है कि उसने आशीष से पीछा छुड़ाने के लिए मुरादाबाद छोड़ दिया और किसी दूसरे शहर में जाकर नौकरी करने लगी। आरोप है कि आशीष एडवर्ड इससे बौखला गया और फोन पर उसके साथ गाली गलौज की। वापस नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें