फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर नदी में कूदी युवती: प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज, रोते हुए पीड़िता बोली- सलीम बना चुका है संबंध

Fri, 28 Jul 2023 10:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो युवती ने रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान राहगीरों ने युवती की जान बचा ली। आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
रामगंगा नदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रेमी ने शादी करने से इनकार किया, तो युवती ने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे देख कर लिया और शोर मचा दिया। इसी दौरान एक युवक ने भी नदी में छलांग लगा दी और युवती को बचा लिया। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

  
 

22 वर्षीय युवती का परिवार कटघर थाना क्षेत्र में काशीपुर तिराहे के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। युवती ने पुलिस को बताया कि कटघर के भैंसिया गांव निवासी एमआर सलीम से उसका पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

युवती ने जब भी उससे शादी के लिए कहा। वह टाल मटोल कर देता था। बृहस्पतिवार सुबह युवती प्रेमी सलीम के साथ कहीं चली गई थी। लेकिन कुछ घंटे बाद ही युवती वापस आ गई थी। इसके बाद युवती ने अपने घर में कहा कि वह सलीम से शादी करेगी। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें युवक युवती से शादी करने के लिए तैयार हो गया था। 

लेकिन पंचायत खत्म होने के बाद फिर से युवक ने युवती को फोन किया और शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे युवती दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह रामगंगा पुल पर पहुंच गई। यहां उसने रामगंगा में छलांग लगा दी। इसी बीच राहगीरों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग जुट गए। इसी बीच एक युवक ने भी रामगंगा नदी में छलांग लगाई और युवती को बाहर निकला लिया। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।  सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सलीम के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें