मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एसएसपी के आदेश से मूंढापांडे थाने में एक महिला, उसकी दो बेटी और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
26 वर्षीय पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि कुंदरकी के गांव लालढाया निवासी आरेफीन उसे बुलाकर अपने घर ले गई। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप लगाया कि उसके बाद परवीन के बेटे तौसीब और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी आरेफीन ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसकी मां परवीन भी शामिल रही। बाद में तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल करके आरोपी आरेफीन ने पीड़िता को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोपी नदीम पीड़िता के घर पहुंच कर धमकी दिया कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी तौसीब, उसके भाई नदीम, बहन आरेफीन और मां परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।