पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के कुछ महीने बाद एक अनजान नंबर से उसके भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर नकदी की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके भाई को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
युवती के भाई ने जब आरोपी को नकदी नहीं दी तो आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने आपबीती अपने अन्य परिजनों को बताई। मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी युवक व महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। भगतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।