फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी है ये प्रेम कहानी: सोशल मीडिया पर प्यार और ऑनलाइन हुआ निकाह, पढ़ें दोस्ती से लेकर विवाह तक की लव स्टोरी

Sun, 02 Apr 2023 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

दोनों पक्षों की सहमति पर शनिवार देर शाम डींगरपुर पुलिस चौकी में ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद पुलिस चौकी से ही युवती दुल्हन बनकर अपने ससुराल चली गई। 
विज्ञापन
ऑनलाइन हुआ निकाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दो वर्ष पहले शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंच गई। सऊदी अरब में नौकरी करने वाले बिजनौर के युवक ने मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र की एक युवती से शनिवार देर शाम निकाह कर लिया। दोनों के परिवार वालों ने भी थाने में लिखित रूप से निकाह स्वीकार करने की सहमति भी दी है।

विज्ञापन

बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दो वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव की बारहवीं पास युवती से दोस्ती हुई थी। चोरी छिपे की दोस्ती धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई। दो साल से दोनों की इंस्टाग्राम पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए रोजाना बात होने लगी। यहां तक दोनों मुरादाबाद के होटल में बैठकर भोजन और एक दूसरे से बातचीत भी कर चुके हैं।

बीते बीस मार्च को युवक सऊदी अरब में एक नाई की दुकान पर नौकरी करने के लिए चला गया। इसी बीच प्रेमी से युवती की बात नहीं हो पा रही थी। एक सप्ताह पहले परेशान युवती अपनी सहेली के साथ युवक की दिल्ली में रहने वाली बहन के घर पहुंच गई। यहां पर युवक की बहन ने दो साल में शादी कराने का भरोसा दिलाया तो वह अमरोहा के जोया स्थित अपने रिश्तेदार के घर आ गई। लेकिन युवक से संपर्क न होने से वह परेशान रहने लगी थी। बाद में यह मामला मैनाठेर थाने पहुंच गया। पुलिस हरकत में आई तो संभ्रांत लोग मामले को सुलझाने में जुट गए। इस मामले में लेकर दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की थाने में पंचायत भी बैठी।
विज्ञापन

पंचायत ने तय किया कि प्रेमी युगल का निकाह करा दिया जाए। इसके लिए युवक को सऊदी अरब से बुलाने की बात हुई तो उसने इतनी जल्दी आने असमर्थता जताई। बाद में प्रेमी युगल का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से निकाह कराने को दोनों पक्ष राजी हो गए। दोनों पक्षों की सहमति पर शनिवार देर शाम डींगरपुर पुलिस चौकी में ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद पुलिस चौकी से ही युवती दुल्हन बनकर अपने ससुराल चली गई। युवक ने भी जल्द ही अपने घर लौट आने को कहा। संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने लिखित रूप से सहमति पुलिस को दी जिसमें डाक टिकट के साथ ही निकाह के दौरान मौजूद लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें