मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां किसान की करीब 20 वर्षीय बेटी का गांव के ही गैर संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात को युवती ने दूध में नशे की गोलियां घोल कर माता, पिता, भाई, बहन को पिला दीं। जिसके बाद परिजन गहरी नींद में सो गए।
उनकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए रात करीब 12:00 बजे युवती प्रेमी के साथ चली गई। हसनपुर में रहरा अड्डे पर युवक ने अपने दो साथियों को फोन करके बुला लिया। वह कहीं दूर जाने की योजना बना रहे थे। इस दौरान प्रेमी के दोस्तों ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी।
जिसका युवती ने विरोध किया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस चारों को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जबकि आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।