फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मैजिक की टक्कर से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 मैजिक की टक्कर से तीन वर्षीय खुशी की मौत हो गई। गांव निवासी मोहम्मद फैजान की बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान मैजिक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
मैनाठेर गांव निवासी मोहम्मद फैजान मजदूर है। फैजान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी तीन वर्षीय इकलौती बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिससे खुशी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर चली गई। मैजिक चालक रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। जो मैजिक में कपड़ों की कतरन लेकर मैनाठेर में अपने रिश्तेदारी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खुशी की मौत से मां इरम, पिता मोहम्मद फैजान व परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें