फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती ने माता-पिता पर लगाया बच्चा बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र में अपने ही गांव के प्रेमी से शादी कर हिंदू धर्म अपनाने वाली युवती ने माता-पिता पर अपना बच्चा बेचने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर अपने बच्चे को वापस करने की मांग की है। मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक से दो वर्ष प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसका विरोध करते थे। उन्होंने युवती पर पाबंदी भी लगाई थी। मगर इसके बाद भी युवक और युवती मिलते रहे। दोनों में संबंध भी बन गए थे। युवती ने प्रेमी को बताया था कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। जिस पर दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
युवती के गर्भवती होने के बारे में उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन 26 जून 2023 को युवती ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं 13 मई 2024 को युवक और युवती ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम बदल दिया। युवती का आरोप है कि उसके माता पिता ने उसके बच्चे को तीन लाख रुपये में बेच दिया और उसे घर में कैद करके रखा। वह किसी तरह घर से भाग निकली और अपने प्रेमी से शादी कर ली। युवती ने बच्चा दिलाने की गुहार बाल कल्याण समिति मुरादाबाद और छजलैट पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की थी। छजलैट थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें